#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों ने जिला स्कूल रोड स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष शनिवार शाम वि’रोध प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर आ’क्रोशित अधिकारियों व कर्मियों ने अनिश्चितकालीन ह’ड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन पर मनमानी करने का आ’रोप लगाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सरकारी की पूंजीवादी नीतियों पर सवाल उठाए। एनओबीडब्ल्यू के महासचिव उपेंद्र प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। साथ ही मांगों को केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

मौके पर उप संयोजक चन्दन कुमार, एआईबीईए के जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द सिंह, सह संयोजक शशि कुमार, अरुण कुमार पांडेय, अजय कुमार, एके ठाकुर, केएम मिश्रा, सर्वेश कुमार, हिमाद्री दास, जनार्दन प्रसाद यादव, उत्तम कुमार व अनवर अहमद भी थे।

