#PATNA #BIHAR #INDIA : पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में शनिवार की देर रात मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र आयुष (22 ) की सिर में गो’ली लगने से मौ’त हो गई। वह नालंदा के रहुई का रहनेवाला था। उसके पिता विनोद कुमार रहुई के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया बताए जाते हैं।

दोस्त के कमरे में बेड पर उसका खून से ल’थपथ शव पड़ा था। सिर में बाएं ओर कनपटी पर गोली लगी थी और मृ’तक के दाहिने हाथ में पि’स्टल फंसी हुई थी। पुलिस जहां घ’टना को आत्मह’त्या बता रही है। वहीं मृ’तक के पिता ने ह’त्या की आशंका जतायी है। मृ’तक के पिता के मुताबिक वह पत्रकारनगर में ही कमरा लेकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। जिस मकान में वह रह रहा था, उस कमरे को कुछ ही दिन पूर्व उसने खाली कर दिया था क्योंकि मकान मालिक के घर नवंबर में शादी है। कमरा खाली करने के बाद वह महात्मा गांधी नगर स्थित अपने दोस्त के कमरे में रह रहा था। शाम से ही उसका फोन मिलाया जा रहा था लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। देर रात पुलिस ने सिर में गोली लगने से मौ’त होने की खबर दी। पत्रकारनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार जिस कमरे में छात्र आयुष कुमार का श’व बेड पर पड़ा था, उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेड पर ही छात्र का मोबाइल पाया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि घ’टना से पहले छात्र ने किसी दोस्त से बातचीत की। बरामद पिस्टल लाइसेंसी या गैर लाइसेंसी है, इसकी भी जांच की जा रही है।

घ’टनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच दबी जुबान प्रेम-प्रसंग में घ’टना होने की चर्चा हो रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि कोई लड़की दोपही तीन बजे लखनऊ के लिए निकली। इसको लेकर आयुष की अपने किसी दोस्त से बकझक भी हुई थी। घ’टना में करीबी दोस्तों का हाथ होने का भी शक जताया जा रहा है। इन बिन्दुओं को भी अहम मानकर पुलिस घ’टना की तह तक जाने में जुटी है।
जदयू नेता विनोद कुमार की तीन संतानों में आयुष इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौ’त की मनहूस खबर सुनकर उन्हें काठ मार गया जबकि उनकी पत्नी कीर्ति देवी की मानों दुनिया ही उजड़ गई। दोनों फू’ट-फू’ट कर रो-रहे थे। मृ’तक के पिता का कहना था कि धोखे में बेटे की ह’त्या की गई है।