पटना [जेएनएन]। पटना सहित प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। गया और भागलपुर के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना को छोड़कर राज्य के अन्य शहरों के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।
गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री और अधिकतम 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को गया का तापमान स्थिर रहेगा। पटना, भागलपुर और पूर्णिया के तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। पूरे बिहार में आकाश साफ रहेगा। हवा में नमी के कारण रात में सर्दी का अहसास होगा।