विभिन्न विभागों की समीक्षत्मक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया गया। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के समीक्षा के क्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सुनवाई में लोक प्राधिकार अपनी उपस्थित को लेकर गं’भीर नहीं है।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिया कि सभी लोक प्राधिकार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे। यदि कोई लोक प्राधिकार बार-बार अनुपस्थित होते है तो उनके विरु’द्ध कार्र’वाई हेतु विभाग को अनुशंसा भेजी जाएगी। वही प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर डीएम काफी नारा’ज दिखे।उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि कार्य मे तेजी लाएं। वहीं शौचालय निर्माण में बकाये के भुगतान, जिओ टैगिंग और आधार लिंकेज की गति को और बढ़ाने का निर्देश भी दिया।कहा कि लक्ष्य के वि’रूद्ध कम उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रखंडों के बीडीओ पर कार्र’वाई की जाएगी।

जांचोपरांत और नियमानुसार बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान में कोताही न करें। वही सभी सीओ को लगान वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में डीआरसीसी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल 3149 आवेदन स्वीकृत किये गए जिसमे 2603 आवेदकों को कुल 24 करोड़ 99 लाख की राशि दी गई। पोषण माह को देखते हुए आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जीविका को निर्देशित किया गया कि पोषण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाते हुए इसे गांव, टोलों और मुहल्लों तक ले जाएं ताकि समाज के अंतिम आदमी को लाभ मिल सकें।
बैठक में इसके अतिरिक्त नल-जल योजना, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचईडी, सहकारिता, कृषि , समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, न्यायालय में लंबित मामले, लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार, डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, आपदा -अतुल कुमार वर्मा के साथ अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कमल सिंह तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ और सभी सीओ उपस्थित थे।



