मोहम्मद शमी को मिली राहत, लगी गिर’फ्तारी पर रोक

घरेलू हिं’सा मामले में गिर’फ्तारी वारंट का सामना कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिलहाल राहत मिल गई है और उनके वकील सलीम रहमान उनकी गिर’फ्तारी पर रोक लगवाने में सफल रहे हैं। सलीम ने आईएएनएस से कहा कि यह कदम कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ किसी भी मामले में था और ऐसा कोई तरीका नहीं था जिससे शमी को सरेंडर करने के लिए कहा जा सके।

वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होने के बाद शमी अमेरिका चले गए हैं और वह अब बीसीसीआई के साथ-साथ अपने अमेरिकी वकील के भी संपर्क में थे। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिं’सा के आ’रोप लगाए थे।


पिछले साल मोहम्मद शमी के दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद उनका हसीन जहां से वि’वाद हुआ था। यह विवाद सार्वजनिक हो गया था, जब हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई फोटो और वॉट्सअप के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शमी पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का आ’रोप लगाया था। इसके बाद हसीन जहां ने शमी पर मारपी’ट, रे’प, ह’त्या की कोशिश, घरेलू हिं’सा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आ’रोप लगाए थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.