#Hariyana #india गणेश उत्सव मंडल पलवल द्वारा मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के विसर्जन से पूर्व शहर के बाजारों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा मंडल के जिला संरक्षक रमेश सालुखे के नेतृत्व में निकाली गई. मोती बाजार के व्यापारियों ने भी गणेशजी की शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा बाजार भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग, धीरज गर्ग, किशन चंद गर्ग, टिकू जिंदल, सत्यप्रकाश गर्ग, गौरव मंगला, मंडल के सह संरक्षक भिमराव निकम, प्रधान नारायण धेवारी, सचिन चव्हाण, मनोज बावर, सुरेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, राव साहेब, अमित मिश्रा आदि शामिल रहे।





