#Patna #Bihar वायरल वीडियो में AK 47 लहराने बाले विवेका पहलवान के गुर्गे गिर’फ्तार.. मोकामा विधायक अनंत सिंह के जानी दु’श्मन विवेका पहलवान के दो चेलों द्वारा AK47 लहराने का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिससे भारी ब’बाल म’च गया था। अनंत सिंह की गि’रफ्तारी भी उनके घर से AK 47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद हुई थी। और तभी से अनंत सिंह और उनके समर्थक उन्हें साजिश के तहत फ’साये जाने का आ’रोप लगा रहे थे।

इसी बीच विवेका पहलवान के चेलों का दो दो AK47 लिए वीडियो वायरल हो गया और विधायक के समर्थक दोनो की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे। हालाँकि वीडियो वायरल होते ही बा’ढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लीपी सिंह ने सघनता से दोनो की तला’श शुरू कर दी थी। और अंततः ASP लीपी सिंह को बीती शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दोनो मोकामा रेलवे स्टेशन पर एक चाय दुकान पर देखे गए हैं, ASP तत्काक वरीय पदाधिकारीयों ने बात कर मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन, हाथीदह थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह आदि के साथ एक टीम गठित कर स्टेशन पर दबिश दिया और किसी को कुछ पता चलता उससे पहले ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

ASP ने बताया कि अथमलगोला के फुलेलपुर निवासी बिक्की और चंदन पर वीडियो वायरल होने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत बाढ़ थाना में मा’मला द’र्ज किया गया था और आज दोनो ट्रेन से बिहार छोड़ने की तैयारी में थे। दोनो AK 47 के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है, ASP लीपी सिंह के अनुसार इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आ सकते हैं। पिछले दिनों अनंत सिंह के दुश्मन भोला सिंह के घर भी छापेमा’री में नकद, गाँजा के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया था।
वहीं लोगों का कहना है कि ASP ने विवेका पहलवान और भोला पर क’रवाई करके विधायक समर्थकों द्वारा लागये जा रहे पक्षपात के आ’रोपों का माकूल जबाब दिया है.




