#KHAGARIA #BIHAR #INDIA : खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में मंगलवार की देर रात दहेज को लेकर ससुराल वाली ने विवाहिता की गले में फां’सी लगाकर ह’त्या कर दी। मृ’तका कंचन कुमारी गोपालपुर गांव के देबल पंडित के बेटे पवन पंडित की पत्नी व अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी असर्फी पंडित की बेटी थी।

इधर मृ’तका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति पवन पंडित सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आ’रोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृ’तका के भाई बैजनाथ पंडित ने बताया कि पिछले साल ही उनकी बहन कंचन कुमारी की शादी गोपालपुर गांव के पवन पंडित के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद जब नवविवाहिता तो कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर प्र’ताड़ित करना शुरू कर दिया। पति पवन सहित अन्य ससुराल वाले बार-बार प्रताड़ि’त कर मायके से पैसा मंगाने को बोलते थे। इसके लिए लगातार दबाब बनाया जा रहा था। कई बार कंचन ने अपने मायके वालों को बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए मा’रपीट करते हैं।

मृ’तका के भाई ने बताया कि ससुराल वाले बहन को प्रताड़ि’त नही करे इसके लिए कुछ पैसे भी देते रहते थे। कंचन के भाई ने आ’रोप लगाया कि मंगलवार की रात मा’रपीट के बाद ससुराल वालों ने बहन के गले मे फंदा लगाकर ह’त्या कर दी। खबर मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति पवन पंडित को गि’रफ्तार कर लिया गया है।


Source : live hindustan