बिहार में लाठी थामना कोई बड़ी बात नहीं है। कभी भी और कोई भी ला’ठी थाम सकता है। लेकिन इन सबसे इतर सीएम नीतीश कुमार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने अचानक ला’ठी थाम ली और वे करतब दिखाने लगे। फिर क्या था, वहां मौजूद भी’ड़ भी उनका उत्साह बढ़ाने में पीछे नहीं रही। उनके करतब दिखाते ला’ठी वाली फोटो काफी वायरल भी हो रही है। दरअसल मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकला हुआ था।

अखाड़े में कुछ लोग ला’ठी तो कुछ तलवार से करतब दिखा रहे थे। राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा भी अचानक देखने के लिए वहां पहुंच गए। अ’कीदतमंदों के करतब देख उनका भी मन डोल गया। वे खुद को रोक नहीं सके और अ’खाड़े में कू’द गए और उन्होंने लाठी थाम ली। मंत्री ने उम्र के इस पड़ाव में लाठी से जो करतब दिखाए, उससे लोग है’रान रह गए।

जानकार बताते हैं कि मंत्री कृष्णनंदन वर्मा हर वर्ष अपने पैतृक गांव सुगांव में आयोजित मुहर्रम के अखाड़े में शिरकत करते हैं। सो, वे मंगलवार को वहां पहुंच गए। यहां के बाद वे बबूलबना कर्बला के मैदान भी गए और वहां भी लाठी के करतब दिखाए और नगाड़े पर थाप लगाई।



