करीब पांच दिन पहले महिला अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रयागराज आ गई। यहां वह लूकरगंज युवक के घर पहुंच गई और युवक को अपने साथ ले जाने के लिए हंगामा करने लगी। युवक के पिता की सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची। पुलिस युवक को थाने ले गई और महिला को किसी तरह समझाकर उसके होटल भेज दिया।

उसने शाहगंज एसओ बृजेश सिंह की मदद ली। पुलिस ने महिला को उसके पति और बेटे से मिलवाया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दिल्ली चली गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला फ्लाइट से फिर प्रयागराज पहुंची और युवक को अपने पास बुला लिया। किसी होटल में दोनों रुके हैं। युवक का पिता बेटे को महिला से बचाने के लिए इधर-उधर मदद मांग रहा है।