#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : कुढ़नी पुलिस ने गुरुवार की रात अकराहां पुल के समीप से शराब धंधेबा’ज प्रकाश कुमार को गि’रफ्तार किया। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि तुर्की ओपी के थुहमा गांव निवासी प्रकाश कुमार शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं शराब पीकर हं’गामा करते दो युवकों को बाघी गांव से गि’रफ्तार किया गया है। इनकी पहचान पवन कुमार व फेकन साह के रूप में हुई है।



