#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : शहर में नाले का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम शुक्रवार से का’र्रवाई शुरू करेगा। प्रत्येक दिन अंचल निरीक्षक अपने इलाके के दो दोषि’यों को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे। यह फैसला गुरुवार को सफाई की समीक्षा बैठक में लिया गया। इसमें निर्णय हुआ कि सड़क पर मलाबा व होटलों का अपशिष्ट डालने वाले दुकानदार, होटल संचालक और कैटर्स पर का’र्रवाई होगी। निगमकर्मी दो’षियों के दुकान व मकान पर लाल नोटिस चिपकाएंगे।

उन्हें निगम में आकर दं’ड का भुग’तान करना होगा। यह जानकारी बैठक के बाद मेयर सुरेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि दं’ड के साथ अतिक्रमण को स्वत: नहीं हटाए गया तो पुलिस की मदद से जगह को खाली कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सड़क पर बालू, गिट्टी, ईंट आदि रखने वाले लोगों से भी दंड की वसूली प्रतिदिन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्रदूषण को देखते हुए हर हाल में कचरे को त्रिपाल से ढककर ले जाने का निर्देश निगम के ट्रैक्टर चालकों को दिया गया। इसके लिए त्रिपाल की खरीद हो गई है। वहीं, आम लोगों से अनुरोध किया गया कि सोमवार से अगर निगम का कोई ट्रैक्टर बिना कचरे को ढके ले जाता दिखता है तो उसकी फोटो खिंचकर पूरी जानकारी के साथ निगम से शिकायत करें। इस मामले में दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। वहीं, वार्डों के कूड़ा डम्पिंग स्थल पर सफाई कर चूना और ब्लीचिंग नहीं डाले जाने की शिकायत करने की अपील की गई। मामले अंचल निरीक्षक और सफाई निरीक्षकों का सख्त चेतावनी दी गई है।


Source : live hindustan