#DELHI में ऑड-ईवन योजना की कोई जरूरत नही : नितिन गडकरी

दिल्ली में फिर से ऑड-ईवन योजना शुरू करने पर नितिन गडकरी ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि रिंग रोड के जरिए दिल्ली का प्रदूषण काफी कम हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से ऑड-ईवन स्कीम लागू करने का ऐलान किया है।

ऑड-ईवन पर जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। रिंग रोड के जरिए दिल्ली में प्रदूषण काफी कम हुआ है और आने वाले दो सालों में हमारी योजनाओं से यह शहर प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त होगा।”

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक सम-विषम योजना लागू की जाएगी ताकि उस दौरान वायु प्रदूषण से निपटा जा सके। केजरीवाल ने कहा कि जाड़े के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रदूषण से निपटने के लिए सात सूत्री कार्य योजना का उल्लेख किया। इसके तहत लोगों को मास्क बांटे जाएंगे, सड़कों की सफाई मशीनों की मदद से होगी, पेड़ लगाए जाएंगे और शहर में प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 जगहों के लिए विशेष योजना भी इसमें शामिल है। इस योजना के तहत एक दिन ऐसे वाहन चलेंगे जिनकी नम्बर प्लेट के नम्बरों की आखिरी संख्या सम होगी। अगले दिन वह वाहन चलेंगे जिनकी नम्बर प्लेट के नम्बरों की आखिरी संख्या विषम होगी।

केजरीवाल ने कहा, 1,000 इलेक्ट्रिक बसों को राष्ट्रीय राजधानी में लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही एक बस एग्रीगेटर नीति की घोषणा की जाएगी। केजरीवाल ने कहा, “अगर आप लंबे समय तक ऑड-ईवन लागू करते हैं तो इसका क्रियान्वयन मुश्किल भरा हो जाता है। फिलहाल, ऑड-ईवन केवल इस समय सीमा तक ही सीमित रहेगा।” उन्होंने कहा कि आपातकालीन वाहन इसके अंतर्गत नहीं आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading