अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के अंदर खौ’फ पैदा करने वाले वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को कैरिबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलावाह और सेंट लूसिया जूक्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सिर में चो’ट का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। जमैका तलावाह को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सेंट लूसिया जूक्स ने सबीना पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में 20 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। जमैका तलावाह की पारी के 14वें ओवर में आंद्रे रसेल ने हार्डस विल्जोएन की एक शॉर्ट पिच गेंद को पुल करना चाहा। लेकिन विल्जोएन की यह गेंद रसेल के सिर पर (दाएं कान के पास) लगी।

आंद्रे रसेल के सिर पर लगी चो’ट का असर इतना अधिक था कि वे गेंद लगने के बाद मैदान पर ही गिर पड़े। तुरंत ही खिलाड़ी उनके पास इकट्ठा हो गए और उनका हेलमेट उतारने में मदद की। मेडिकल स्टाफ भी तुरंत ही मैदान पर पहुंच गया। हालांकि, वेस्ट इंडीज के इस ऑलराउंडर ने फिर क्रीज पर थोड़ा चलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। आंद्रे रसेल के हेलमेट में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए नेक गार्ड नहीं लगा था। अगर नेक गार्ड होता तो रसेल चोट से काफी हद तक बच सकते थे। हाल ही में एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। स्मिथ ने भी बिना नेक गार्ड वाला हेलमेट पहन रखा था।

