#BHAGALPUR #BIHAR #INDIA : नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिंदटोली और वैरिया गांव के बिंद टोला के बीच शुक्रवार को छे’ड़खानी के विवा’द को लेकर दो पक्षों में जमकर गो’लीबारी और ब’मबारी की घट’ना हुई है। मा’रपीट की घ’टना में एक महिला समेत तीन लोग घा’यल हो गये हैं। घा’यलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर नाथनगर ललमटिया और जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष के लोग बदले की का’र्रवाई के लिए जुटे हुए थे। पुलिस ने दर्जनभर लोगों के घरों में छापेमारी की लेकिन कोई भी आ’रोपी घर पर नहीं मिले। घाय’लों में सुनील कुमार, नीलम देवी और बीरबल महतो शामिल है। ग्रामीणों के मुताबिक नौ सितंबर को कर्माधर्मा त्योहार के मौके पर बंडाल बिंद टोली के कुछ युवक शंकरपुर बिंद टोली में आकर लड़कियों के साथ छे’ड़खानी की थी।

इस घ’टना को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मा’रपीट और गो’लीबारी हुई थी। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नाथनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन आरोप है कि शंकरपुर बिंद टोली के नीलम देवी शुक्रवार सुबह दूध लाने बंडाल गई थी। इसी दौरान बंडाल बिंद टोली के लोगों ने महिला के साथ बेरहमी से मा’रपीट की।

