#BHAGALPUR #BIHAR #INDIA : भागलपुर में बरारी थानाक्षेत्र के सुर्खीकल में रिश्तेदार के घर मी’ट खाने गये युवक को शुक्रवार की देर रात सं’दिग्ध परिस्थितियों में गो’ली लग गयी। युवक को कुछ लोग इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रात सवा 12 बजे पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके से दो देसी क’ट्टे और एक का’रतूस बरामद हुआ है।
घाय’ल युवक ने पुलिस को बताया कि वह महिला रिश्तेदार के घर मीट खाने गया था, जहां दो अज्ञात युवकों ने उसे गो’ली मा’र दी। हालांकि घा’यल युवक की मां ने महिला रिश्तेदार से बेटे के अ’वैध संबंध होने और मीट खिलाने के बहाने घर पर बुलाकर गो’ली म’रवाने का आ’रोप लगाया।

सुर्खीकल निवासी अशोक यादव होली फेमिली अस्पताल के सामने चाय की दुकान लगाता है। अशोक की बेटी ने बताया कि उसका भाई बमबम यादव (25) मुहल्ले में रहने वाली एक महिला रिश्तेदार के घर मीट खाने गया। महिला रिश्तेदार ने उसे फोन कर बताया कि बमबम ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर घरवाले गये तो कोई बमबम को लेकर मायागंज अस्पताल चला गया था। तब वे लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां उसके भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बमबम यादव को मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ. कुमार रत्नेश की यूनिट में भर्ती कराया गया।

जहां ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बमबम का प्राथमिक इलाज किया। मायागंज अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ही पुलिस को दिये इकबालिया बयान में बमबम यादव ने बताया कि वह अपनी एक महिला रिश्तेदार के मीट खाने गया था। इसी दौरान घर से बाहर झाड़ी के पास दो युवक आये और उसे दो गोली चलाई। एक गोली लगी जबकि दूसरी मिस कर गयी। वह दोनों को न तो पहचानता है और न ही उसकी किसी से रंजिश है।

रात करीब सवा 12 बजे पीएमसीएच के लिए जब बमबम यादव को एंबुलेंस में लादा गया, उस वक्त बदवहाश मां अचानक बेहोश हो गयी। बमबम की बहन और भाभी पानी डालकर होश में ला रही थी लेकिन वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मां ने अपने एक महिला रिश्तेदार पर आरोप लगाया कि उसने उसके बेटे को अपनी जाल में फंसा ली। चार महीने बाद बमबम की शादी होने वाली है। बेटे ने गंगा में नहाने के बाद कसम खाया था कि वह कभी भी महिला रिश्तेदार के घर नहीं जायेगा, लेकिन वही हुआ जिसकी आशंका थी। शुक्रवार की रात में उसे मीट खिलाने के लिए बुलायी और गोली मरवा दी। पिता अशोक यादव ने भी कहा कि वे बेटे बमबम को मना करते थे कि महिला रिश्तेदार के पास न जाओ, लेकिन वह मानता ही नहीं।
Like this:
Like Loading...