#BHAGALPUR #BIHAR #INDIA : भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को दो माह तक कै’द कर उसका यौ’नशोषन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शनिवार को ब’रामद कर लिया।

दरअसल नाबालिग लड़की दो माह से लापता थी। उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। शुक्रवार को लड़की का पता चलते ही पिता ने घोघा थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की।

लड़की के पिता ने आवेदन में कहा है कि बेटी दो माह से लापता थी। शुक्रवार को पक्कीसराय निवासी प्रकाश तांती के पुत्र बिहारी तांती के घर में उसे देखा गया। इसके बाद लड़की से मिलने पहुंचे परिजनों के साथ बिहारी तांती और उसका सहयोगी राजू तांती, मनोज तांती, प्रेमलाल तांती, रामप्रवेश तांती ने मारपीट की और खदे’ड़कर भगा दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गये।
घा’यलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में कराया गया। पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने बिहारी तांती के बेटे रंजेश कुमार पर दो माह से घर में जबरन कैद कर नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर रखने और यौन शो’षण करने का आ’रोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लड़की के पिता के आ’रोप के आधार पर घोघा के थानाप्रभारी उमाशंकर सिंह दल-बल के साथ पक्कीसराय में बिहारी तांती के घर पर छापेमारी की और लड़की को ब’रामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद लड़की का 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।
Sourcr : live hindustan
Like this:
Like Loading...