वियतनाम ओपन: सौरभ वर्मा ने फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन फेई जियांग को हराया

वियतनाम ओपन में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने पुरूषों के एकल वर्ग के फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन फेई जियांग को 21-12, 17-21 और 21-14 से हराया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को हराकर वियतनाम ओपन का खिताब अपने नाम किया। मौजूदा चैम्पियन सौरभ ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इन दोनों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी और दोनों ही मौकों पर सौरभ विजयी रहे हैं। सौरभ ने इससे पहले कोगा को इसी साल स्लोवेनिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हराया था। जियांग के खिलाफ सौरव को जीत हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आयी क्योंकि जियांग दुनिया के 68वें नम्बर के खिलाड़ी हैं जबकि सौरभ 38वें नम्बर के। हालांकि इन दोंने खिलाड़ियों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। इन दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला था। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सौरभ की जीत हुई है। सौरभ ने जियांग को इस साल हैदराबाद ओपन और कोरिया ओपन में हराया था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading