
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय हमेशा से ही सुशा’सन का राज कायम करने, पुलिस पब्लिक के मित्रवत सम्बन्ध और सूबे में सांप्र’दायिक सौहा’र्द का वातावरण बनाये रखने को हरदम प्रय’त्नशील रहते हैं.

इसके साथ ही पुलिस की कार्यशै’ली, मुस्तै’द और सत’र्क पुलिसिंग, विधि व्यवस्था संधारण के साथ ही अप’राध और अपरा’धियों के प्रति सख्त कार्र’वाई हेतु दिन रात औचक निरी’क्षण कर कार्य में लापरवा’ही बर’तने वाले पुलिस पदाधिकारियों को को डां’ट पिलाते हैं वहीं मित्र बनकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए उन्हें स्मार्ट पुलि’सिंग के गुर भी सिखाते हैं. बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान्नित व पुरस्कृत करते हुए सैल्युट करते हैं वहीं कार्य में शिथि’लता बरतने वालों को लाइन हाजि’र और ब’र्खास्त भी करते हैं.

सोमवार देर रात दरभंगा में अपने औचक निरीक्षण उपरांत पटना लौटने के क्रम में हाईवे से लौटते हुए डीजीपी का का’फिला सदर थाना में रुका. डीजीपी के शहर में होने की सूचना मिलते ही शहर के सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए. डीजीपी के सदर थाना में पहंचने की सूचना पर जिले के सभी पुलिसकर्मी’ सदर थाना पहुँच गए.

एसएसपी मनोज कुमार के साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभि”यान विमलेश चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पश्चिमी और पूर्वी समेत शहरी थाना के थानाध्यक्ष सदर थाना पहुँच गए.

सदर थाना के थानाध्यक्ष कक्ष में एसएसपी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान व सदर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ लगभग आधे घंटे तक अप’राध नियंत्र’ण, लू’ट के मामले समेत वि’धि व्यवस्था संधा’रण के मुद्दों पर वि’स्तृत समीक्षा की.

आने वाले त्योहारों के दौरान सतर्कता और मुस्तैदी बरतते हुए सांप्रदायिक सौहार्द में बा’धा पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए स’ख्त का’र्रवाई करने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने गुंडा पंजी को अद्यतन करते हुए जिले के सभी संदि’ग्धों और अरा’ जक तत्वों की सूची त्योहारों के पूर्व मुख्यालय भेजने की बात कही, जिससे मुख्यालय स्तर पर इनकी निग’रानी की जा सके.

पटना लौटने के क्रम में डीजीपी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए मीडिया के माध्यम से आमजन को सन्देश देते हुए कहा की हाल के दिनों में बच्चा चो’र की अफ’वाह फैला कर किसी निर्दो’ष, मान’सिक रूप से अस्वस्थ्य और मू’क-ब’धिर व्यक्तियों के साथ मौब लिंचिंग की घ’टना घटि’त ‘हो रही हैं जो अ’त्यंत ही दु’खद है. उन्होंने कहा की बच्चा चो’री की बात पूरी तरह से अफ’वाह है और पूरे बिहार में ऐसा एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है.

किसी भी निर्दो’ष और अपि’रिचित, मानसिक विक्षिप्त को पकड़ कर बच्चा चो’री की अफ’वाह फैला कर उसे मा’रना, पी’टना और उसकी ह,’त्या कर देना एक जघ’न्य अपरा’ध है. ऐसा करने वाले और अफ’वाह फैलाने वालों को ब’ख्शा नहीं जायेगा. उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा. जेल जायेंगे, उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर उन्हें सजा दिलवाई जाएगी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिशा निर्देश भी है.

डीजीपी श्री पाण्डेय ने जिले के तमाम मुखिया, भूतपर्व मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षदों, वार्ड मेंबर, विधायक, सांसदों से अनुरोध करते हुए कहा की गांवों में, टोलों-मुहल्लों में व अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें और बताये की बच्चा चोरी मात्र एक अफवाह है और इस तरह की अफवाह को नजरअंदाज करें और ऐसी बातों पर ध्यान ना देकर विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़ ना करें और क़ानून को अपने हाथ में ना लें.

डीजीपी में मीडिया के माध्यम से आमलोगों से अपील करते हुए कहा की बच्चा चो’र जैसी अफ’वाहों पर ध्यान ना दें और का’नून व्यवस्था को हाथ में ना लें ना ही विधि व्यवस्था संधारण में बा’धा उत्पन्न करें. ऐसी अफ’वाह फैला कर इसके पीछे होने वाले मं’सूबों को अंजा’म तक पहुंचाने वाले बहुत शा’तिर लोग हैं जो आप जैसे भोले भाले लोगों को अपना शि’कार बना कर अपना मतलब सा’धते हैं और समाज को बाँ’टने का कार्य करते हुए सम्प्र’दायिक मा’हौल बि’गाड़ने का प्रयास करते हैं. ऐसी अफ’वाह और इसको फैलाने वालों से साव’धान रहें और झां’से में ना आये.


