प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 69 साल के हो रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर भाजपा भी समूचे सप्ताह ‘सेवा सपथ’ का आयोजन करेगी, जिसमें पार्टी प्रमुख अमित शाह सहित प्रत्येक भाजपा सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान सफाई अभियान चलाया जाएगा और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया जाएगा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पढ़ें उनकी जिंदगी के कुछ रोचक तथ्य…

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। नरेंद्र दामोदर दास मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं।
2. नरेंद्र मोदी किशोरावस्था में ही घर छोड़कर पूरे भारत में घूमने निकल गए। इस दौरान वह विभिन्न आश्रमों में रहे और हिमालय की शक्ति और भव्यता से मोहित हो गए।
3. 3 अक्टूबर 1972 को नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े।
4. अक्टूबर 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
5. नरेंद्र मोदी ने एक टाइम मैगज़ीन का रीडर्स पोल्स जीता और उन्हें 2014 में टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
6. वह इज़राइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने तेल अवीव की तीन दिवसीय यात्रा पूरी की और भारत और इजरायल के बीच 25 साल के राजनयिक संबंधों को नई गति प्रदान की।

7. नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जब भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की
8. साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश भर में लगाए गए आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी को छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस समय नागरिक अधिकार प्रतिबंधित थे और प्रदर्शनकारियों को अक्सर गिरफ्तार किया जाता था। इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाने वाले मोदी को उस वकत् छिप कर रहना पड़ा था।
9. नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे, जहां वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिले थे। यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने लगभग 12 वर्षों में पाकिस्तान का दौरा किया था।

