गिरिराज सिंह ने की #BIHAR में भी #NRC लागू करने की मांग

#PATNA #BIHAR #INDIA ; केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में भी एनआरसी लागू करने की मांग की है। उन्होंने एनआरसी का विरोध करने वालों को दो टूक कहा है कि इसे देश के चश्मे से देखना चाहिए न कि वोट के चश्मे से। श्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि एनआरसी देश के लिए जरूरी है। बिहार में एनआरसी की वकालत करते हुए कहा कि इसकी मांग मैं नहीं, परिस्थितियां कर रही हैं। इससे पहले एनआरसी के समर्थन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह सहित कई भाजपा नेता मांग कर चुके हैं।

एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने परोक्ष रूप से पक्ष-विपक्ष के उन सभी दलों को निशाने पर लिया, जो धारा 370, तीन तलाक या एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। कहा कि बिहार एनडीए पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। अभी नीतीश कुमार बिहार में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री हैं। तीन महीने पहले हमने बिहार में पीएम मोदीजी के चेहरे पर 40 में से 39 लोकसभा सीटें जीती हैं। एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीओके हमारा है और रहेगा। अबकी बार उस पार। यह महज नारा नहीं है, हर हिंदुस्तानी की भावना है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.