#PATNA #BIHAR #INDIA : जन अधिकार पार्टी (लो) अध्यक्ष राजेश रंजन उफ॔ पप्पू यादव ने दारोगा बहाली व शिक्षक नियोजन में म’नमानी, नये मोटर वाहन एक्ट औऱ पुलिस प्र’ताड़ना का आरो’प लगाया है। इसके खिलाफ जागरूकता के लिए साइकिल की सवारी कर वि’रोध जताया। सोमवार को साइकिल यात्रा आयकर गोलंबर से निकली और डाक बंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, कारगिल चौक गांधी मैदान, गांधी मैदान थाना, एग्जीबिशन रोड, डाक बंगला होते हुए आयकर गोलंबर पर समाप्त हुई।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि वाहन कानून की आड़ में अवै’ध वसूली हो रही है। एक ओर राज्य सरकार कानून लागू कर रही है और दूसरी ओर भाजपा शासित राज्यों में जुर्माने की रकम कम किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी (लो) ‘रोजगार नहीं तो सरकार नहीं’ मुहिम के तर्ज पर आने वाले दिनों में जोरदार संघर्ष करेगी। यात्रा में एजाज अहमद, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, महताब खान, श्याम सुंदर यादव, संदीप सिंह, संतोषी शंकर पटेल, निरंजन कुमार, रजनीश तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।


