मंत्रालय के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत की आवाज अब वैश्विक मंच पर कहीं अधिक सुनी जा रही, चाहे वह जी 20 हो या जलवायु सम्मेलन। उन्होंने कहा कि घरेलू और विदेश नीति के बीच एक मजबूत संबंध है। हमारे राष्ट्रीय नीति लक्ष्यों और विदेश नीति के लक्ष्यों के बीच सह-संबंध मजबूत हो गया है।



