#BIHAR_POLICE का बदलेगा 41 साल पुराना मैनुअल

#BIHAR #INDIA : बिहार पुलिस का 41 साल पुराना मैनुअल बदलेगा। सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। पुलिस मैनुअल में क्या-क्या बदलाव होंगे इसको लेकर राज्य सरकार ने वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की एक समिति गठित की है। गृह विभाग ने समिति गठित करने का संकल्प सोमवार को जारी कर दिया। समिति छह महीने में अपना काम पूरा करेगी।

गृह विभाग के मुताबिक मैनुअल में बदलाव के लिए बनी समिति के अध्यक्ष अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्याल) जितेन्द्र कुमार को बनाया गया है। वहीं इसके सदस्य सचिव आईजी मुख्यालय बनाए गए हैं। गृह विभाग (विशेष शाखा) के विशेष सचिव, वित्त विभाग के अपर सचिव पाण्डेय संतोष कृष्ण सहाय इसके सदस्य होंगे। विशेष शाखा, सीआईडी, रेल पुलिस, बीएमपी और प्रशिक्षण महानिदेशालय के जुड़े पुलिस अधिकारी को समिति में विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है।


यह समिति का काम 1978 में बने पुलिस मैनुअल में बदलाव कर नए मैनुअल को तैयार करना है। पुराने मैनुअल से कई प्रावधानों के आज की तारीख में प्रभावी नहीं रहने के चलते उन्हें हटाया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर हुए बदलाव को भी इसमें जोड़ा जाएगा। नए मैनुअल में इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि आज की पुलिसिंग के मुताबिक किन नियमों को मैनुअल में शामिल करने की जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading