वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा : केंद्रीय श्रम मंत्री

नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ (EPF) पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसका सीधा फायदा 6 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जल्द नौकरी करने वालों के पीएफ खाते में ब्याज की रकम जमा होगी. आपको बता दें कि पिछले छह महीने से पीएफ खाते की ब्याज दरों पर सहमति नहीं बन पाई थी.

इससे पहले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में ब्याज दरें 8.55 फीसदी थी. मतलब साफ है कि ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा हुआ है.


न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईपीएफओ जल्द खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की दर की बढ़ी रकम को ट्रांसफर करेगा. आपको बता दें कि 8.65 फीसदी की दर सरकार की अन्य छोटी बचत स्कीमों पर उपलब्ध ब्याज से ज्यादा है. छोटी बचत स्कीमों के रिटर्न की बेंचमार्किंग मार्केट रेट पर होती है. EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं. यह संगठन 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिटायरमेंट सेविंग को मैनेज करता है


नौकरी करने वालों की सैलरी से एक हिस्सा पीएफ के तौर पर कटता है. यह रकम आपके PF (Provident Fund) खाते में जमा होती है. यह एक प्रकार का निवेश कहलाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.