#UP : पड़ोसी से परेशान होकर महिला ने अपने मकान पर लिखवाया (बिकाऊ), जाने पूरा मामला

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के थाना आदमपुर की रहरा चौकी क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी महिला ने पड़ोसी परिवार पर उ’त्पीड़न करने का आ’रोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस का’र्रवाई नहीं कर रही है। इससे निराश होकर महिला ने अपने मकान की दीवार पर ‘बिकाऊ’ लिखवा दिया है।

गांव निवासी महिला सोमा ने बताया कि उसके पति रवि कश्यप और परिवार के अन्य लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बिरादरी के ही पड़ोसी आए दिन गा’लीगलौज और मा’रपीट करते रहते हैं। उनकी मंशा मकान पर अवैध क’ब्जा करने की है। गत दिनों उसका शौचालय और मकान की दीवार भी तो’ड़ दी गई। सोमा का आ’रोप है कि इस बारे में पुलिस में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

महिला ने आ’रोप लगाया कि पुलिस की नि’ष्क्रियता के चलते पड़ोसी से बहन-बेटियों की आबरू का भी भय पैदा हो गया है। इसके चलते मकान पर बिकाऊ लिखवाना पड़ा है। उधर, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.