#BIHAR #INDIA : बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गि’रने से कम से कम 17 लोगों की मौ’त हो गई है, जबकि कई लोग गंभी’र रूप से घा’यल हो गए हैं।

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौ’त हो गई है। विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है। इधर, वज्र’पात की च’पेट में आने से कई लोगों के घा’यल होने की भी सूचना है।

विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गि’रने से 3-3 लो’गों की मौ’त हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में 2-2 तथा कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बि’जली की च’पेट में आने से जान गंवानी पड़ी। इधर, विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

Source ; live hindustan