#NCR : पुलिस से बचने के लिए आ’रोपी ने लगाई 17 फीट ऊंची दीवार से छ’लांग, टू’टा पैर

#NCR #INDIA : पुलिस से बचने के लिए एक बद’माश ने 17 फीट ऊंची दीवार से छ’लांग लगा दी। जिसमें उसका पैर टू’ट गया और ब’दमाश पुलिस के ह’त्थे चढ़ गया। मामला कोटला मुबारकपुर का है। कोटला मुबारकपुर पुलिस ने आरोपी को गि’रफ्तार कर लिया है। आ’रोपी अपने साथी के साथ एटीएम कार्ड का क्लोनिंग कर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। गि’रफ्तार ठगों की पहचान यूपी निवासी गुलाम मुस्तफा और मोहीद के रूप में हुई है। उनके पास से 1 लाख 81 हजार नकदी, 19 डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एक स्कूटी ब’रामद हुई है।

उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि स्नैचिंग,लूटपाट और सड़कों पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कोटला मुबारकपुर के एसएचओ अजय कुमार नेगी के नेतृत्व में कांस्टेबल संदीप और युनुस खान की टीम बनाई थी। टीम इलाके में 24 घंटे गश्त पर लगी थी। तभी 17 सितम्बर को वह हाइवे पर पेट्रेालिंग कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में स्कूटी पर सवार होकर दो लड़के आ रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। लेकिन दोनों रुकने के बजाये और स्कूटी की रफ्तार बढ़ा भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर यूनुस को दबोच लिया।

उसके पास से ढाई हजार नकदी और 4 क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ। इस दौरान उसका दूसरा साथी भागने लगा और 17 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी,जिस कारण उसका पैर फैक्चर हो गया। उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान मोहिद खान के रूप में हुई। उसके पास से 84 हजार 600 रुपये नकदी और 15 डेबिट / क्रेडिट कार्ड भी कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग एटीएम मशीन में जाते थे और मदद के बहाने पीडि़त का कार्ड क्लोनिंग कर लेते थे। उसके बाद एटीएम मशीन से नकदी निकलते थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.