#US : अपनी बच्ची को रोने से रोकने लिए उसे ड्र’ग्स के छोटे-छोटे डोज दिया करती माँ, हुई मौ’त

#US : दुनियाभर में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन अमेरिका के मैने में एक मां ने अपनी नन्हीं बच्ची के साथ किया वह श”र्मनाक है। Kimberly Nelligan नाम की महिला को पुलिस ने उसकी ही बच्ची का हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह कई दिनों से अपनी बच्ची को रोने से रोकने और सुलाने के लिए उसे हिरोइन के छोटे छोटे डोज दिया करती थी। ऐसे दो महीने तक चलते रहने के कारण बच्ची की मौ’त हो गई।

33 साल की Kimberly को एक गवाह के बयान के आधार पर गि’रफ्तार किया गया है। kimberly पर बच्चे की जान खतरे में डालने और ड्रग्स का प्रयोग करने को लेकर आरोप लगे हैं। उसपर एक साल की सजा और 2000 डॉलर का जु’र्माना लगाया गया है। कोर्ट में सुनवाई के लिए जाते वक्त महिला अपने किए पर पछतावा जाहिर कर रही थी। कोर्ट ने उसे ज’मानत दे दी है लेकिन उसे अपने पति और 18 साल से कम उम्र के किसी बच्चे से दूर रहने को कहा है।

kimberly के पति ने कोर्ट में बयान दिया कि उसकी पत्नी ने बीते 2 माह लगभग 15 बार बच्ची के मसूड़ों पर हिरोइन मली। बच्ची की जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि fentanyl की मात्रा बहुत अधिक हो जाने के चलते उसकी मौत हो गई। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची ने ड्रग्स को पचा लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बता दें कि असहनीय दर्द होने पर fentanyl दिया जाता है। इसके अलावा अमेरिका में fentanyl का प्रयोग कैपिटल पनिश्मेंट के लिए भी किया जाता है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading