#ARARIA #BIHAR #INDIA : अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार पंचायत अंतर्गत छपनियां मरिया धार में जमा बकरा नदी में आई बा’ढ़ के पानी में डू’बने से 16 वर्षीय किशोर सतीश कुमार की मौ’त हो गयी। घ’टना उस वक्त हुई जब वह बुधवार की शाम बहियार से घास लेकर वापस घर लौट रहा था।

काफी खोजबीन के बाद देर शाम किशोर का श’व ब’रामद हुआ। मृत’क किशोर सतीश छपनियां गांव वार्ड नंबर तीन निवासी विनोद मंडल का बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही पलासी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य संजो देवी और प्रतिनिधि जगदीश मंडल ने बताया कि सतीश बुधवार की शाम घास लेकर बहियार से घर वापस लौट रहा था इसी क्रम में छपनियां मरिया धार में उनका पैर फिसल गया। इस कारण वह धार में गहरे पानी में चला गया। इससे उनकी मौत हो गयी। थानेदार ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस शव को पो’स्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाने में यूडी केस दर्ज किया जायेगा।




Source : live hindustan