MUZAFFARPUR : रामबाग चौड़ी में फिनांसकर्मी से पि’स्टल के बल पर लू’ट

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में अहले सुबह अप’राधियों ने पि’स्टल का भय दिखा कर बीच सड़क पर एक माईक्रोफाईनेंस के कर्मचारी से नगदी समेत कंपनी के कागजात लू’ट लिये.

घ’टना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नगर व मिठनपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच पी’डि़त व आसपास के लोगों से घट’ना की बाबत जानकारी हासिल की और जां’च पड़ताल करते हुये अप’राधियों को चि’न्हित कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौडी में बाईक सवार दो सश’स्त्र अपरा’धियों ने काजीमोहम्मपुर थाना क्षेत्र के चक्कर चौक स्थित शेयर माईक्रोफाईनेंस नामक कंपनी के कर्मचारी से पि’स्टल सटा कर बैग में रखे 28 हजार 664 रुपये व अन्य महत्वपूर्ण कागजात लू’ट लिये.

घ’टना की जानकारी होने पर मिठनपुरा थाना के दारोगा सुरेश प्रसाद सिंह और पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान मौके पर पहुँच कर पी’डि़त और आसपास के लोगों से घट’ना की जानकारी हासिल की.

पी’डि़त फाईनेंसकर्मी भागलपुर के नाथनगर थानान्तर्गत भदौडिया निवासी विकास कुमार ने बताया कि रामबाग चौडी में अहले सुबह समूह की बैठक के बाद पैसे वसूल कर चक्कर चौक स्थित कार्यालय जा रहे थे इस बीच कुछ दूर आगे बढ़ने पर पहले से घा’त लगाये दो सश’स्त्र अपरा’धियों ने आगे से उसकी बाईक रोक ली और पि’स्टल सटा कर बैग छी’न लिया और पि’स्टल लहराते हुए खादी भंडार चौक की ओर फ’रार हो गये.

ब्लू रंग के ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार एक अप’राधकर्मी ने लाल रंग की टी शर्ट और एक ने नीले रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी. पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान को आसपास के लोगों ने बताया कि दोनो अप’राधी लगभग बीस मिनट से अपनी बाईक लगाकर नहर किनारे खडे थे.

माइक्रो फाईनेंस कंपनी के अधिकारी के आने और कलेक्शन के पैसे का हिसाब मिलाने के बाद 28 हजार 664 रुपये की लू’ट स्पष्ट हो सकी. इससे पूर्व फिनांसकर्मी ने पुलिस को 30 हजार रुपये से उपर की लू’ट बताई थी. आशंका जताई जा रही है कि समूह की बैठक के बाद पैसा कलेक्शन कर फाईनेंसकर्मी के उक्त रास्ते से ही जाने की पूरी जानकारी अपरा’धियों को पूर्व से ही थी.

घट’नास्थल पर आसपास के लोगों से भी घटना के बाबत जानकारी ली गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरा नहीं है. घट’ना घ’टित होते आसपास के कई लोगों ने देखा पर अपरा’धियों के हाथ में हथि’यार देख कर अप’राधियों को रोकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई.

मिठनपुरा थाना के दारोगा सुरेश प्रसाद सिंह द्वारा संदि’ग्धों के फोटो फाईनेंसकर्मी को दिखा कर पहचान कर कर अपरा’धियों को चि’न्हित किया जा रहा है. पुलिस उपाधीक्षक धगर के दिशा निर्देश पर मिठनपुरा पुलिस मामले की छा’नबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading