कैसे 5 हजार के चालान को 100 रुपये में निपटाया जाये, खुद बताया पुलिस वाले ने

एक पुलिसकर्मी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि अगर ट्रैफिक पुलिस भारी चालान काटे तो कैसे इसको कम पैसों में निपटाया जा सकता है. 15 मिनट का यह लंबा वीडियो फेसबुक पर छाया हुआ है. आपको बता दें कि अगर गाड़ी चलाते समय लाइसेंस नहीं है, तो इसका चालान अब 5 हजार रुपये है. पहले इसके लिए 500 रुपये देने पड़ते थे. नए नियम लागू होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. लेकिन एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि कैसे 5 हजार के चालान को 100 रुपये में निपटाया जा सकता है.


पुलिसकर्मी सुनील संधू ने सबसे पहले ट्रैफिक फाइन के बारे में बताया. उन्होंने कहा- ‘लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है तो 5 हजार रुपये. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो 10 जार रुपये. इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट खो गया है तो 2 हजार रुपये का चालान लगता है.’ इसी तरह उन्होंने एक-एक कर चालान की पूरी लिस्ट सुना दी

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर आप डॉक्यूमेंट्स घर में भूल गए हैं और चालान काट लिया गया है तो आप भारी चालान को भी कम कर 100 रुपये कर सकते हैं. “

संधू ने बताया कि उल्लंघनकर्ताओं के पास अपने ट्रैफिक पुलिस चालान का भुगतान करने के लिए 15 दिन होते हैं. वो इन 15 दिन के अंदर अधिकारियों को डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं. ऐसे में आपको पूरा जुर्माना नहीं देना होगा. आपको सिर्फ 100 रुपये देने होंगे. जैसे आपके पास ड्राइविंग करते समय ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस नहीं है तो नए नियम के मुताबिक आपका चालान 22 हजार रुपये का बनेगा. अगर आप 15 दिन के अंदर अधिकारियों को ये डॉक्यूमेंट दिखा देते हैं तो आपको 100-100 रुपये देने होंगे. यानी चार चीजों पर चालान कटने के लिए आपको 400 रुपये ही देने होंगे.

उन्होंने बताया कि ये प्रक्रिया थोड़ी बोझिल और समय लेने वाली हो सकती है, लेकिन ड्राइवर का इससे पैसा बच सकता है. साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रावधान बिना हेलमेट या नशे में गाड़ी चलाने जैसे अपराधों पर लागू नहीं होता है.

फेसबुक पर पिछले हफ्ते इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो के अब तक 9.7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग सुनील संधू की खूब तारीफ कर रहे हैं. लोग नए ट्रैफिक नियम की जानकारी बताने के लिए संधू का शुक्रिया कर रहे हैं और उनके वीडियो को खूब शेयर्स मिल रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading