#KHAGARIA : थ’प्पड़ मा’रे जाने से गु’स्साए लोगों ने किया सड़क जा’म

#KHAGARIA #BIHAR #INDIA : खगड़िया में बेलदौर थाना पुलिस के एक युवक को थ’प्पड़ मा’रे जाने से गु’स्साए लोगों ने सोमवार को बेलदौर बाजार बंद कर सड़क जा’म कर दिया। इससे बेलदौर – उसराहा पीडब्ल्यूडी सड़क पर लगभग सात घंटे तक आवाजाही पूरी तरह ठप रही। गु’स्साए लोगों ने थाने का भी घेराव किया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम बाजारवासियों ने एक बदमाश को देसी कट्टा और दो का’रतूस एवं एक बिन्डोलिया के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान छोटी पसराहा गांव निवासी कपिलदेव सिंह के बेटे सुमन सिंह के रूप में की गई। बताया जाता है कि पकड़ा गया बदमाश बाजार के एक हार्डवेयर व्यवसायी आलोक कुमार उर्फ डब्बू भगत की हत्या करने की नीयत से गोली चलाई लेकिन गोली नहीं चल पाई। व्यवसायी के शोर मचाए जाने पर बाजार के लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

इसी क्रम में स्थानीय पांडु नामक एक युवक जो इस घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था उसे एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज ग्रामीण एवं व्यवसायियों ने सोमवार को गोलबंद होकर बाजार बंद करने के साथ ही काली स्थान चौक पर सड़क जाम कर दिया। वही थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे आंदोलनकारी दोषी एसआई को निलंबित करने, थानाध्यक्ष को तबादला एवं मामले की एसआईटी जांच करवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर गोगरी एसडीपीओ पीके झा, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, बीडीओ शशिभूषण प्रसाद, सीओ अमित कुमार जामस्थल पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। एसडीपीओ ने दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर पकड़े गए बदमाश पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। वहीं नियमित रूप से पुलिस गश्ती का भी आश्वासन दिया।

Source ; live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading