#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना जंक्शन रेल थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिला है जहाँ की बच्चा चोरी करने वाले गि’रोह का पर्दा’फास हुआ है। पुलिस ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चुल्हाई चक इलाके से अनिता देवी नामक महिला को उसके पति के साथ गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया है ।

रेल थाना पुलिस की डीएसपी पूनम केशरी ने बताया कि बीते 19 जुलाई को पटना जंक्शन से एक डेढ़ साल के बच्चा गायब हो ने का मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया । इस सीसीटीवी फुटेज में अनिता देवी बच्चे को लेकर भागती नजर आई थी। जिसके बाद रेल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इसी कड़ी में उसे पटना के गर्दनीबाग स्थित चुल्हाई चक इलाके से गि’रफ्तार किया गया।आ’रोपी महिला और उसके पति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया है कि उसे कोई संतान नहीं होने की वजह से बच्चा को चोरी किया था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है।









