#PATNA : जल-जीवन-हरियाली अभियान पर 3 साल में होंगे 24,524 करोड़ खर्च – उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : विश्व गैंडा दिवस पर संजय गांधी जैविक उद्यान में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चैन्नई के वेंडालूर जू से एक मादा गैंडा और 3 घड़ियाल के बदले लाए गए बाध, आॅस्ट्रीज, पैथन, भेड़िया सहित 12 जानवरों को आमजन के दर्शानार्थ लोकार्पित किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में 02 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले।

‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान पर अगले 3 साल में 24,524 करोड़ तथा इस साल 5,870 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे। इसके तहत सभी तरह के जल स्रोतों की पहचान कर पुनर्जीवित किया जायेगा। इसी दिन से एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाले देशव्यापी जन जागृति अभियान को बिहार में भी जोरशोर से चलाया जायेगा।

श्री मोदी ने कहा कि अब तक 1 लाख 26 हजार आहर, पाईन, पोखर, तालाब आदि की खोज की गई हैं जिनकी जीयो टैंगिंग कर जांच की जा रही है। राज्य में जहां 2 लाख 94 हजार कुंए हैं वहीं 27 हजार तालाबों की खोज की गई है। जल स्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त करने के साथ ही जल का संचय व संरक्षण भी किया जायेगा। वर्षा जल से भू-जल स्तर को बनाये रखने का उपाय किया जायेगा। इस साल डेढ़ करोड़ पौधे लगाए गए हैं जबकि अगले साल 2.5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है।

बिहार में पाॅलीथिन कैरी बैग पहले से ही प्रतिबंधित है। पर्यावरण के प्रदूषण में प्लास्टिक सबसे बड़ा कारण है। नल के 82 प्रतिशत पानी में प्लास्टिक के अंश पाए गए हैं। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जन जागरण अभियान चालने के बाद उसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करने पर सरकार विचार करेगी।

इसके पूर्व उन्होंने नवनिर्मित गैंडा प्रजनन केन्द्र का निरीक्षण कर जू अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया तथा कहा प्रजनन केन्द्र के बाहर माॅनिटर और अंदर कैमरा लगाएं ताकि दर्शक बाहर से ही गैंडों की गतिविधियां देख सकेंगे। जल्द ही वियतमान से दो सिंग वाला एक जोड़ा गैंडा पटना जू में लाया जायेगा। इसके साथ ही नई 3 डी फिल्म ‘द लास्ट रीफ’के पहले शो का शुभारंभ किया। अगले साल मार्च तक राजगीर जू सफारी बन कर तैयार हो जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading