#JAMUI : तेज र’फ्तार स्कूल बस अ’नियंत्रित होकर प’लटी, कई बच्चे ज’ख्मी

#JAMUI #BIHAR #INDIA : जमुई नवादा मुख्य मार्ग पर जमुई के एक निजी स्कूल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की तेज र’फ्तार बस अ’नियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हा’दसे में बस में सवार 12 से अधिक बच्चे ज’ख्मी हो गए।

घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। इसी दौरान नीम नवादा गांव के समीप तेज र’फ्तार होने के कारण बस पलट गई और उस पर सवार बच्चे जख्मी हो गए। जोरदार और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और बच्चों को वाहन का शीशा तो’ड़कर बाहर निकाला। सभी बच्चों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

हा’दसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरा’र हो गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन को देने के बाद भी कोई भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात भी कर रहा था। इसकी वजह से बस अ’नियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस और स्कूल प्रबंधक की ओर से घ’टनास्थल पर कोई नहीं पहुंचा था।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.