फ्रांस के 56 वर्षीय पर्वतारोही ऐलैन रॉबर्ट ने 754 फुट ऊंची 46 मंज़िला इमारत पर बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के सहारे चढ़ाई की है। रॉबर्ट ने ये चढ़ाई करीब 1 घंटे में पूरी की। हालांकि, उन्हें देखने के लिए सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए थे और ट्रैफिक में रुकावट डालने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।