वर्जिन ऑर्बिट ने अपने ‘लॉन्चरवन’ रॉकेट की तस्वीरें पेश की हैं जो आवाज़ की गति से 20 गुना अधिक रफ्तार से उड़ सकता है। रॉकेट को उड़ान के दौरान वर्जिन के एक विमान के ज़रिए 30,000 फीट की ऊंचाई पर लॉन्च किया जाएगा। ‘लॉन्चरवन’ 500 किलोग्राम तक वज़नी छोटे सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर सकता है।