सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के’ से नवाजे जायेंगे बिग बी

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के से नवाजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर बिग बी को दिए जाने वाले इस खास पुरस्कार की जानकारी दी।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद सोशल मीडिया के जरिये  कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी। बिग बी के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर पिता के लिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत अधिक खुशी और गर्व! वहीं बेटी श्वेता बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी।

addmision open for mbbs

करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा, भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रेरक! वह एक सच्चे रॉक स्टार हैं। मैं अमिताभ बच्चन के युग का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित हूं।

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, अमिताभ बच्चन के बिना भारतीय सिनेमा अधूरा है। उन्होंने प्रत्येक भूमिका के साथ सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया है। अपने अनगिनत योगदानों के लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं।

मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस कामयाबी के लिए बधाई। फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिताभ बच्चन को इस बड़े पुरस्कार के लिए बधाई दी है। इसमें सुरेश प्रभु और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading