#PATNA : गैस सिलेंडर में आ’ग लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की द’र्दनाक मौ’त

#PATNA #BIHAR #INDIA : गैस सिलेंडर में आ’ग लगने से झु’लसे एक ही परिवार के चार लोगों में मां, पिता और बेटी की सोमवार की देर रात पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौ’त हो गयी। मंगलवार को सभी श’वों का पो’स्टमार्टम करवाया गया। फिर श’वों को पुलिस ने परिजनों के हवाले सौंप दिया।

रामकृष्णा नगर थाने के न्यू ब्रह्मपुरा के गोकुलधाम सोसाइटी गली नंबर तीन में बीते 22 सितंबर को द’र्दनाक हा’दसा हुआ था। मृतकों में 50 वर्षीय विनोद सिंह, 45 वर्षीय रश्मि देवी और दंपती की 19 वर्षीय बेटी लवली कुमारी शामिल हैं। वहीं इस हाद’से में घा’यल रिपू की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। विनोद सिंह मूल रूप से आरा जिले के बिहिया के बरूना गांव के रहने वाले थे। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू ब्रह्मपुरा के गोकुलधाम सोसाइटी के रमेश सिंह के मकान में पिछले छह माह से वे रह रहे थे।

बच्चों को पढ़ाने पटना आये थे विनोद सिंह
विनोद सिंह अपने गांव बरूना से बच्चों को पढ़ाने पटना आये थे। विनोद के पिता किसान हैं। बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाना उनका सपना था। इसी को लेकर वे पूरे परिवार के साथ अपने गांव से पटना आकर रह रहे थे।

अ’र्थी उठते ही हर किसी की आंखें हुईं नम
मां, बाप और बेटी की अ’र्थी एकसाथ उठते देख पीएमसीएच पो:स्टमार्टम हाउस के सामने खड़े लोग सिहर उठे। मृ’तक विनोद सिंह के दो बेटे रोहित व बिट्टू अपनी मां, पिता व बहन के श’वों से लिपटकर रो रहे थे।

गोकुल धाम सोसाइटी में पसरा है स’न्नाटा
विनोद सिंह, उनकी पत्नी रश्मि देवी व पुत्री लवली कुमारी की मौ’त की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू ब्रह्मपुरा के गोकुलधाम सोसाइटी में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। मोहल्ले के लोग इस हा’दसे की चर्चा कर रहे थे।

बहन की डोली उठानी थी लेकिन …
रोहित और बिट्टू अपनी एकलौती बहन की डोली उठाने के लिए घर में मां-पिता से रोज चर्चा करते थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक ही झटके में पूरा परिवार बिखर जायेगा। रोहित और बिट्टु� अभी छात्र हैं। जीवन के शुरुआती दौर में ही मां-बाप का साया सिर से उठने के कारण दोनों बद’हवास थे। रोहित व बिट्टू कभी मां तो कभी पिता तो कभी बहन के शव में लिपट कर रोते, फिर बेहोश हो जाते। हृदय विदाराक घटना को लेकर परिवारों व परिचितों में पटना से लेकर आरा के बरूना गांव तक मा’तमी माहौल बना हुआ था।

मकान मालिक के पुत्र संपत सिंह ने बताया कि घ’टना के समय किरायेदार विनोद सिंह के दोनों बेटे रोहित व बिट्टू कोचिंग गये हुये थे। अगर वे घर में रहते तो उनकी जान भी जा सकती थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading