साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत बहुत ज्यादा ख’राब है। डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वेणु सिकंदराबाद के एक प्राइवेट अ’स्पताल में भर्ती हैं।

माधव लंबे समय से लिवर और किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। 17 सितंबर को समस्या ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर मंगलवार को उनकी हालात ज्यादा ख’राब होने पर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कही है।
