
स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 8ए लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस फोन को रेडमी 7ए के मुकाबले कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। रेडमी 8ए में शाओमी ने 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है।

इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ ब्यूटी समेत कई मोड्स मिलेंगे।
इस फोन में शाओमी ने 5000mAh की बैटरी दी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए 18W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा।
