बॉलीवुड अदाकारा जायरा वसीम ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर सिनेमाजगत को छोड़ने का एलान किया था। इस एलान के पहले ही जायरा वसीम ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं जो कि 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जायरा प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी।

मुंबई मिरर वेबसाइट से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जायरा वसीम के सिनेमाजगत छोड़ने के फैसले पर अपनी राय दी। प्रियंका ने कहा- ‘जायरा का यह फैसला निजी है। किसी के पास भी यह अधिकार नहीं है कि उसे बताए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मैंने जायरा से कई मामलों पर बातचीत की है लेकिन इस फैसले पर नहीं।’
