हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी छात्रा मेरठ के कॉलेज में बीबीए में पढ़ती है। बुधवार दोपहर वह अपने गांव निवासी दोस्त के साथ बाइक से कॉलेज आ रही थी। परतापुर क्षेत्र में चांदसारा और खेड़ा बलरामपुर गांव के बीच ट्यूबवेल के पास पांच युवक आ गए। उन्होंने बाइक सवार की पि’टाई कर दी और छात्रा को खीं’चकर गन्ने के खेत में ले गए। उसके कपड़े फा’ड़ दिए और दु’ष्कर्म का प्र”यास किया।
इधर, युवक ने भागकर सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। अचानक वहां एक और बाइक आकर रुकी। आ’रोपियों को लगा कि पुलिस आ गई है। इस संदेह में वह छात्रा को छो’ड़कर भाग निकले। इधर, छात्रा भी मुख्य रास्ते पर आने की बजाय जंगल-जंगल होते हुई दूसरे रास्ते से ऑटो पकड़कर अपने गांव पहुंच गई। वहीं पुलिस उसकी तला’श में घंटों जंगल खंगालती रही। बाद में पुलिस को जानकारी हुई कि छात्रा सकुशल अपने घर पहुंच गई है।


