पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में एनएच 106 की सरकारी जमीन के अति’क्रमण को खाली करने को लेकर प्रशासन स’ख्त हुआ है आज पिपरा सीओ के द्वारा इस मा’मले में स’ख्त रुख अपनाया गया जिसमें पुलिस बल के साथ जेसीबी से जबरन अतिक्रमण को हटाया गया ,मालूम हो की पिछले 18 तारीख को सीओ पिपरा ने बाजार के 69 लोगों को नोटिस भेजकर एनएच 106 की सरकारी जमीन जो लोग अतिक्रमण किया हुआ था उसे अति’क्रमण खाली करने का नोटिस भेज कर निर्देश दिया गया था .
जिसमें कहा गया था कि सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर पूर्व में मापी की गयी थी और अमीन द्वारा चिन्हित भी किया गया था ,
नोटिस में साफ तौर पर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत 22 सितम्बर तक अतिक्रमण खाली करने का नोटिस दिया गया था बावजूद कुछ लोगों ने अ’तिक्रमण खाली नहीं किया जिसके बाद आज जेसीबी से सड़क किनारे अतिक्रमण को खाली कराया गया .हलाँकि प्रशासन के वि’रुद्ध कुछ लोगों का आ’रोप है की उन्हें नोटिस नहीं मिली ना ही सूचना और जबरन जेसीबी लगाकर तो’ड़े जाने से उन्हें भारी क्षति भी हुआ है.


