#JHARKHAND #INDIA : राज्य के तीन जिला जजों को नि’लंबित कर दिया गया है। इनमें हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह, गुमला के जिला जज संदीप श्रीवास्तव और रांची फैमिली कोर्ट के जिला जज नलिन कुमार शामिल हैं। तीनों को निलंबित करते हुए शो कॉज किया गया है। राज्य में जिला जज रैंक के तीन अधिकारियों को एक साथ निलंबित किए जाने की यह पहली घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत की गयी थी। तीनों जजों के खिलाफ अलग अलग रिपोर्ट सौंपी गयी थी। इन गोपनीय रिपोर्ट की प्रारंभिक जांच के बाद इन पर लगे आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया।

निलंबन के साथ ही तीनों से कारण पूछा है। इसका जवाब मिलने के बाद हाईकोर्ट आगे की कार्यवाही करेगा। इसके पूर्व भी राज्य के कई न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट ने निलंबित किया है। लेकिन एक साथ तीन जिलों के प्रधान और जिला जज रैंक के अधिकारी एक साथ पहली बार निलंबित किए गए हैं।


