#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल का है । जहां अपने बी’मार पिता का इलाज कराने पहुंचे युवक की लिफ्ट से गीरने के वजह से मौ’त हो गई ।मृ’तक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी मनोहर कुमार के रूप में हुई है ।

दरअसल मनोहर अपने परिजनों के साथ बीमार पिता का इलाज कराने मुज़फ़्फ़रपुर के प्रशांत हॉस्पिटल पहुंचा था ।चौथे मंजिल से नीचे उतरने के लिए उसने लिफ्ट का इस्तेमाल करना चाहा। पर लिफ्ट में पैर जाते ही लिफ्ट ध’ड़ाम से नीचे जा गिरा। गभी’र अवस्था मे मनोहर को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया जहां युवक की मौ’त हो गई। मृ’तक की माँ ने बताया कि उनलोगों को कुछ भी समझने का मौका नही मिल सका।

वहीं साथ आये परिजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे उनलोगों को चौथे माले पर भेज दिया गया था । वहां से नीचे आने के क्रम में यह घटना घट गई । पूरे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और आगे की का’रवाई कर रही है ।
