MUZAFFARPUR : बा’ढ़ की आशं’का के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां र’द्द, हाई अल’र्ट पर रहने के निदेश 

MUZAFFARPUR : लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिले के सभी पदाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। लगातार बारिश से नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। ऐसी स्थिति में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए डीएम आलोक रंजन घोष ने आज सभी बीडीओ/सीओ साहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई ।

 

 

उक्त बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि अगले चार -पांच दिनों तक भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी को निर्देश दिया गया है कि सभी आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी कर लें। सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रखण्डो के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी सख्त लहजे में हिदायत दी गई है कि यदि ऐसी स्थिति आती है तो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही न बरतेंगे अन्यथा कड़ी कार्रवाई तय है।सभी बीडीओ/सीओ के साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने मुख्यालय में ही रहेंगे।सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि सभी आवश्यक दवाइयां प्रत्येक पीएचसी में उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित कर लें।

बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया कि बांधो का स्थलीय निरीक्षण कर प्रतिवेदन दें साथ ही यदि रेन-कट है तो शीघ्र दुरुस्त करें।बैठक में ऊंचे शरण स्थल को चिन्हित करने,पॉलीथिन/नावों/खाद्यान्न के साथ-साथ मानव और पशु दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में अपने दायित्वो का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें।

बैठक में एक तरफ जहां सभी विभागों यथा- स्वास्थ्य, कृषि, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन, विद्युत, आईसीडीएस, पशुपालन, शिक्षा, सांख्यकी, आपूर्ति ,बाढ़ प्रमंडल एवं अन्य विभागों को अभी से तैयार रहने को कहा गया वही यदि ऐसी स्थिति बनती है तो राहत कार्यो के सफल संचालन के भी निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम आपदा अतुल कुमार वर्मा के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी ,सभी बीडीओ और सीओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading