राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलकर बांका जा रही 13242 डाउन इंटरसिटी में शुक्रवार की सुबह नाथनगर स्टेशन पर जनरल कोच में आ’ग लग गई। कोच में पूरा धुआं भर गया। कई यात्री बड़ी घ’टना से आशंकित होकर चलती ट्रेन से कू’द गए। करीब 45 मिनट तक ट्रेन नाथनगर में खड़ी रही।दरअसल, बांका इंटरसिटी निर्धारित समय पर चल रही थी। सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन सुबह 4.25 बजे खुली थी।
सुल्तानगंज स्टेशन के बाद ट्रेन का ठ’हराव भागलपुर है। सुबह 4.35 के आसपास ट्रेन जैसे ही अकबरनगर गुजर रही थी कि जनरल कोच संख्या O6440 से धुआं निकलने लगा। यह देख कोच में सवार यात्रियों में अ’फरा-त’फरी मच गई। किसी तरह यह सूचना यात्रियों ने गार्ड और रेलवे को दी। तबतक ट्रेन नाथगनगर पहुंचने वाली थी। इसके बाद ट्रेन को नाथगनगर के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री कू’दने लगे। पूरी ट्रेन को खाली कराया गया।



