फेसबुक बंद कर रहा है सबसे खास फीचर, जानें

फेसबुक ने टेस्टिंग के तौर पर लाइक्स की संख्या को छिपाने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। इस फैसले को लेकर फेसबुक का कहना है कि दुनियाभर से बढ़े सामाजिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से इस प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है।

जब भी आप फेसबुक पर कोई फोटो या प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करते हैं तो आपके फ्रेंड्स उसे लाइक करते हैं और ज्यादा-से-ज्यादा लाइक्स देखकर आप खुश होते हैं कि आपकी फोटो को 500/1000 लोगों ने लाइक किया लेकिन फेसबुक इस फीचर को बंद करने की तैयारी में है।

add

जब भी कोई किसी फोटो को फेसबुक पर लाइक करता है तो फोटो के साथ यह दिखता है कि कितने लोगों ने उसे लाइक किया। इस फीचर को लाइक काउंट यानी लाइक की गिनती कहा जाता है। इसी फीचर को अब फेसबुक बंद करने जा रहा है।

वहीं फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लाइक काउंट को हाइड यानी छिपाने वाला है, हालांकि यह फीचर कब जारी होगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है। इस फीचर के आने के बाद आपको संख्या में यह नहीं दिखेगा कि किसी पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक किया है।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading